त्योहारी खरीदी के लिए प्रत्येक रेलकर्मी की जेब में दशहरे से पहले बोनस के रूप में 23,502 रुपए पहुंच जाएंगे। इस तरह…
त्योहारी खरीदी के लिए प्रत्येक रेलकर्मी की जेब में दशहरे से पहले बोनस के रूप में 23,502 रुपए पहुंच जाएंगे। इस तरह त्योहारी सीजन में इस बार अकेले रेलवे सेक्टर से 35.6 करोड़ रुपए से ज्यादा आने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने घोषणा तो नहीं की है लेकिन मुख्यालय से मिले आदेश के बाद रेलवे के अकाउंट विभाग ने कर्मचारियों को बोनस बांटने की तैयारी शुरू कर दी है। सिर्फ एक ही दिन में इसके लिए अलग से सप्लीमेंट्री बिल पास करके सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस के रुपए डाल दिए जाएंगे।
लिमिट बढ़ने से फायदा
परे कर्मचारी परिषद के मंडल मंत्री सुनील दुबे ने कहा उत्पादकता के आधार पर बोनस मिलेगा। बीते साल 3500 की सीलिंग लिमिट बढ़ाकर 7000 रुपए की थी। लिमिट बढ़ने से बोनस ज्यादा मिलेगा।
ज्यादा मिलने की उम्मीद
वेरेएयू मंडल मंत्री एसबी श्रीवास्तव ने कहा आल इंडियन रेलवे मैंस फेडरेशन से स्पष्ट कह दिया कि पिछले साल से कम पर समझौता नहीं होगा। ज्यादा मिलने की उम्मीद है।
हर साल रहता है इंतजार
युवा समिति वेरे मजदूर संघ अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कर्मचारियों को बोनस का हर साल इंतजार रहता है। इस बार 5.5 हजार रुपए बढ़कर 23502 मिलेंगे। सीलिंग लिमिट बढ़ने से अंतर आया है।
ये है रेलवे में बंटने वाले बोनस का अर्थशास्त्र
15400 कुल कर्मचारी
15180 क्लास थ्री व फोर के
23502 रुपए प्रति कर्मचारी बोनस बंटेगा
35.6 करोड़ रुपए मंडल में बोनस बंटेगा
इस बार बढ़े साढे़ पांच हजार
रेलवे के अनुसार इस बार भी कर्मचारियों को 78 दिन का ही बोनस मिलेगा। फर्क कर्मचारियों के पीएलबी (उत्पादकता आधारित) बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ने से आया है। बीते साल 78 दिन का बोनस रेलवे ने प्रत्येक कर्मचारी को 17950 रुपए दिया था। सीलिंग लिमिट बढ़ने से इस राशि में इस बार करीब साढे़ पांच हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी भी कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति है।
अकाउंट्स विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है
Source:- Bhaskar