केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की ओर से जल्द ही तोहफा मिल सकता है। रविवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि विदेश की यात्रा करने के लिए कर्मचारियों को भत्ता (एलटीसी) दिया जा सकता है।
इसके लिए कार्मिक मंत्रालय द्वारा इस संबंध में एक प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मंत्रालय ने गृहमंत्रालय, पर्यटन, नागरिक उड्डयन और व्यय आदि से इसपर जवाब भी मांगे हैं।
एजेंसी के अनुसार, इस प्रस्ताव में पांच मध्य एशियाई देशों को जोड़ा गया है। ये देश कज़ाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान हैं। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को मध्य एशियाई देशों के दौरे करने की अनुमति देने का उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन देशों में भारत के पदचिह्न को बढ़ाने का लक्ष्य है।
इससे पहले मार्च में मार्च महीने में सरकार ने एक और प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी थी। सरकार ने बताया था कि उसने अपने कर्मचारियों को सार्क देशों का दौरा करने के एलटीसी देने का प्रस्ताव दिया है।
बता दें कि एलटीसी वह भत्ता होता है जो केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है। इसके जरिए योग्य केंद्रीय कर्मचारियों को छुट्टी व टिकट के रुपये रिम्बर्समेंट के रूप में दिए जाते हैं।